posted on : सितम्बर 10, 2025 5:37 अपराह्न
कोटद्वार । कण्वाश्रम के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों के दृष्टिगत केंद्र से बुधवार को आर्कियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार पहुंचने पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा पदाधिकारियों ने टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों से यह संभव हो पाया है। अब टीम द्वारा कण्वाश्रम जैसे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कर कार्यसूची तैयार की जायेगी। कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय पटल पर स्थान दिलाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। शीघ्र ही कण्वाश्रम देश में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, राजेंद्र अन्थवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत और वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




