सोमवार, सितम्बर 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : राष्ट्र स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2023 12:10 अपराह्न

कोटद्वार : नगर का विजयदशमी उत्सव मंगलवार प्रातः 7.30 बजे को जानकीनगर विद्यामंदिर में हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने विजयदशमी के पर्व को स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। आरएसएस के सदस्यों ने शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर सुबह के समय कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ, जिसमें जिला संचालन विषणु, जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश, नगर कार्यवाह प्रशांत, नगर सह कार्यवाह राजेश, नगर प्रचार प्रमुख राजेश जोशी समेत कई स्वमसेवको ने शस्त्रों पर पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। जिला बैद्धिक प्रमुख सतीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का मतलब बुराई पर अच्छाई की विजय है। उन्होंने बताया कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 1925 में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी। धीरे-धीरे लोग संघ के साथ जुड़ते गए। वर्तमान में देश में संघ की चार हजार से ज्यादा शाखाएं चल रही हैं। विदेशों में भी संघ का कार्य फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश ही दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है, जहां पर स्वतंत्रता के उपरांत भी सीमाओं पर आए दिन फायरिंग होती है।

प्रभु उन्होंने स्मरण करवाया की श्रीराम का जीवन आदर्श और कर्तव्यों पर आधारित है इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। रामचरित मानस के द्वारा तुलसीदास ने प्रभु श्रीराम के जीवन से उनके आदर्शों को सीखने का संदेश दिया है। लंका चढ़ाई के समय श्रीराम ने विनयपूर्वक समुद्र से मार्ग देने की गुहार लगाई। समुद्र से आग्रह करते हुए श्रीराम को तीन दिन बीत गए। लेकिन समुद्र का उस पर कोई प्रभाव नहीं हुआ, तब भगवान राम समझ गए कि अब अपनी शक्ति से उसमें भय उत्पन्न करना अनिवार्य है। वहीं लक्ष्मण तो पहले से ही आग्रह के पक्ष में नहीं थे, क्योंकि वे श्रीराम के बाण की अमोघ शक्ति से परिचित थे। वे चाहते थे कि उनका बाण समुद्र को सुखा दे और सेना सुविधा से उस पार शत्रु के गढ़ लंका में पहुंच जाएप्रभु श्रीराम समुद्र के चरित्र को देखकर ये समझ गए कि अब आग्रह से काम नहीं चलेगा, बल्कि भय से काम होगा। तभी श्रीराम ने अपने महा-अग्निपुंज-शर का संधान किया, जिससे समुद्र के अन्दर ऐसी आग लग गई कि उसमें वास करने वाले जीव-जन्तु जलने लगे। तब समुद्र प्रभु श्रीराम के समक्ष प्रकट होकर हाथ में अनेक बहुमूल्य रत्नों का उपहार ले अपनी रक्षा के लिए याचना करने लगा और कहने लगा कि वह पंच महाभूतों में एक होने के कारण जड़ है। अतः श्रीराम ने शस्त्र उठाकर उसे उचित सीख दी। रामायण की कथा से हमें यह सीख मिलती है कि यदि आग्रह से जब काम न बने तो फिर भय से काम निकाला जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक और प्रभावी एआई एकीकरण के लिए प्रतिष्ठित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
  • डीएम मयूर दीक्षित ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, खराब सी.टी स्कैन मशीन को बदलने के दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन रुड़की द्वारा बड़े बकायदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा है वसूली अभियान
  • सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सीईओ बीकेटीसी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी
  • श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल
  • पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !
  • उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.