कोटद्वार । कोटद्वार नव निर्माण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने समिति के अध्यक्ष व स्वराज पार्टी के संरक्षक डॉ. शक्तिशेल कपरवाण की अध्यक्षता में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जन स्वराज पदयात्रा निकालकर जागरूकता अभियान चलाया । साथ ही स्वराज पार्टी के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया गया ।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि शनिवार से नव निर्माण संघर्ष समिति ने स्वराज पदयात्रा निकालकर जागरूकता अभियान चलाया है साथ ही स्वराज पार्टी के लिए हस्ताक्षर सहित सदस्यता अभियान भी चलाया है । उन्होंने बताया कि सम्पत्ति कर जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगी साथ ही मोटर नगर का पुननिर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग सरकार से की जायेगी ।
इस अवसर पर जनस्वराज पदयात्रा संचालन कार्यक्रम के पदाधिकारियों में पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत व स्वराज पार्टी के महानगर कोटद्वार अध्यक्ष दर्शन सिंह नेगी, सुरेश सिंह पटवाल, अजय कांत मिश्रा, महेशचन्द्र केष्टवाल प्रवक्ता आदि सम्मलित हुए । इस अवसर पर देवी मंदिर में स्वराज पार्टी के हस्ताक्षर करने व सदस्य बनने वालों में विजय ध्यानी, राकेश कुकसाल, अर्जुन सिंह भण्डारी, गिरीश जखमोला, शिवम देवरानी, गौरवकाला, पारू तडियाल, मानसी वेदवाल, ओम प्रकाश घिल्डियाल, धीरेन्द्र कण्डारी, महावीर सिंह रावत, तेजसिंह नेगी, संदीप चौहान, कृष्णदर्शन मैदोला, अमित शाह, मुकेश डबराल, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे ।




Discussion about this post