रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : पुलिसकर्मी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पुलिस महकमे में हड़कंप

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2022 1:22 अपराह्न

कोटद्वार : पौड़ी जनपद के कोटद्वार में पुलिस की एएचटीयू यूनिट में तैनात पुलिसकर्मी ने अपने लिए इच्छा मृत्यु मांगी है। शुक्रवार को पुलिसकर्मी ने तहसील प्रशासन के माध्यम से इस संबंध में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए हैं। इस ज्ञापन के बाद जनपद के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मी ने एक महिला पर उसे ब्लैकमेल करने और उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी सज्जन सिंह पुत्र उदयराल सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि उसकी पत्नी का देहांत वर्ष 2013 में हो गया था। पत्नी की मौत के बाद नौकरी करने के साथ ही अपने बेटे और बेटी की परवरिश खुद ही की। बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए उन्होंने दूसरी शादी भी नहीं की।

सज्जन सिंह ने ज्ञापन में बताया कि परिचित एक महिला उनके बच्चों की देखभाल कर रही थी। महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। ज्ञापन में बताया की महिला ने साजिश रचते हुए उसके खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पीड़िता उसकी खुद की बेटी को ही बना दिया। मामला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में जाने पर उन्हें क्लीन चिट मिल गई लेकिन आरोपी महिला ने दोबारा मुकदमा दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं सज्जन सिंह ने मामले में कोतवाली पुलिस के कुछ कर्मचारियों पर साजिश में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। कहा कि उक्त साजिश के कारण उसका और उसके बच्चों का काफी उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे हालात में उसका जीवित रहना असंभव है। इस संबंध के अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने बताया की पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इसकी जांच चल रही है। संबंधित कर्मी की ओर से उठाए गए तथ्यों की भी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट हो पाएगा की क्या मामला है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ल्वाली-घीड़ी पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, गांवों की चौखट पर परखी विकास की हकीकत, मिड-डे मील में लकड़ी का चूल्हा देख हुई नाराज, लगाई फटकार
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी, दो घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार
  • एसआईआर के बाद चमोली में 2.76 लाख मतदाता, अंतिम सूची जारी
  • एबीवीपी के पक्ष में मतदान का आरोप, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निष्कासित
  • छात्र महासंघ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि, एनएसयूआई के पांच प्रत्याशी निष्कासित
  • कोटद्वार : मोहम्मद दीपक को मिली जमानत, मारपीट का था आरोप
  • कालागढ़ टाइगर रिजर्व में AI की मदद से तस्कर गिरफ्तार
  • कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
  • उत्तराखण्ड : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मांगा AI कंपनी से 7000 करोड़ रूपये का हर्जाना
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.