posted on : अक्टूबर 4, 2021 3:12 अपराह्न
कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार में 03 अक्टूबर 2021 को वादी पंकज नैथानी पुत्र स्व. आनन्द मणि नैथानी जौनपुर बैक कालोनी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि 01 अक्टूबर 2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं. 230/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 03 अक्टूबर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त (1) जीतेन्द्र सिंह गुँसाई (2) मोहित रावत को चोरी किये गये सामान के साथ डिग्री कॉलेज रोड़ पानी की टंकी के पास गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तो का नाम पता
- जितेन्द्र सिंह गुँसाई पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी- पोस्ट ऑफिस वाली गली बालासौड़, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- मोहित रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी रतनपुर, सुखरों देवीरोड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.स. 230/2021 धारा 380 भादवि
बरामद माल
- 02 स्टील के नल की टोटी
- 04 पाइप
- 12 लोहे के सर्किट
- 03 लोहे की एल्बों
- वाहन संख्या- UK 12B 7069 (स्कूटी)
पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
- उप निरीक्षक विनोद कुमार
- कांस्टेबल चन्द्रपाल
- कांस्टेबल आकाश मीणा