posted on : अगस्त 26, 2022 4:52 अपराह्न
कोटद्वार : थाना कोटद्वार पर स्थानीय निवासी गिवाई स्रोत नई बस्ती कोटद्वार ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिताये कहीं चली गयी है, काफी ढ़ूँढ खोज करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया कि बालिका बोल नही सकती और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उक्त सूचना पर थाना कार्यालय में नियुक्त कर्मियों द्वारा तत्काल उक्त बालिका की तलाश हेतु रात्रि ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों को सूचना दी गयी। तत्पश्चात कोड़िया बैरियर पर नियुक्त कर्मियों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर गहनता से चैकिंग की गयी तो उक्त बालिका, जो कौड़िया से नजीबाबाद जा रही थी को कौड़िया बैरियर पर सकुशल बरामद कर उक्त नाबालिक के माता पिता के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- आरक्षी शूरवीर सिंह
- आरक्षी सुनील चौहान
- आरक्षी रमेश राणा




