posted on : फ़रवरी 7, 2022 6:56 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत 06 फरवरी 2022 को अभियुक्त विमल कुमार को जल निगम स्टोर कोटद्वार के पास से 192 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 52/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- विमल कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र सकलानी, निवासी बुखेला, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी जल निगम स्टोर, कोटद्वार ।
बरामद माल
- 192 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी 233 नापु पप्पू लाल
- आरक्षी 347 नापु अमित



