बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते समय डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले मोगली को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2024 1:29 पूर्वाह्न

कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार पर 01 सितम्बर 2022 को लोकमणी डोबरियाल, निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने  शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने शातिराना अंदाज में वादी का थैला काटकर उसमें से ₹1,46,000/- रूपये चोरी कर लिये है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-217/2022, धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त में विवेचना के दौरान मोगली सिसौदिया का अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी/ CCTV फुटेज व अथक प्रयास से अभियोग में संलिप्त अभियुक्त बाल अपचारी को मय ₹ 60,000/- के साथ बस अड्डा कोटद्वार के पास से पुलिस संरक्षण में लिया गया था व अभियोग उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त मोगली सिसौदिया लगातार अपने ठिकाने व मोबाईल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के फरार व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व सीआईयू टीम को लगातार निर्देशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे थे। क्योकि मोगली सिसौदिया शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा दूसरे राज्यों में भी अपने साथियों के साथ मिलकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था व गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार पुलिस का चकमा दे रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा ₹ 25,000/- का ईनाम घोषित किया गया।

चूँकि प्रकरण आमजनमानस के साथ हो रही टप्पेबाजी से सम्बन्धित था व अभियुक्त द्वारा लगातार पुलिस का चकमा दिया जा रहा था। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में लगातार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हिमांचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों में अभियुक्त को पकड़ने हेतु दबिशें दी गयी थी लेकिन अभियुक्त पुलिस के हाथ नहीं आ पाया था। पुनः पौड़ी पुलिस द्वारा कुशल रणनीति बनाकर ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी की गयी। काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त मोगली सिसौदिया का दिल्ली में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। गठित पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये तमाम कठिनाइयों एवं चुनौतियों को दरकिनार फरार ईनामी अभियुक्त मोगली सिसौदिया को 02 सितम्बर 2024 को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त व उसके गैंग के सदस्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, शादियों आदि में शातिराना अंदाज से ज्वैलरी, पैसों व कीमती सामान पर हाथ साफ करते है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमांचल प्रदेश में टप्पेबाजी के घटनाओं को अंजाम देना प्रकाश में आया है और सम्बन्धित प्रदेशों की पुलिस को भी इस अभियुक्त की तलाश थी। अभियुक्त के अन्य प्रदेशों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता

  • मोगली सिसौदिया पुत्र राकेश सिसौदिया, निवासी ग्राम गुलुखेड़ी, थाना वोड़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 217/2022, धारा-380/34/411 भादवि

पुलिस टीम

  1.  प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव
  2. प्रभारी सीआईयू कमलेश शर्मा
  3. उप निरीक्षक मेहराजुद्दीन
  4. अपर उप निरीक्षक एहसान अली
  5. हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार
  6. हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव
  7. कांस्टेबल राहुल साआईयू
  8. कांस्टेबल हरीश सीआईयू
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.