कोटद्वार । पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कलालघाटी चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बहुत दिनों से सूचना मिल रही थी कि चौकी क्षेत्र के झंडीचौड में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर नवयुवको को जुए के धंधे में लगा रहे हैं। गुरुवार को झंडीचौड टैम्पू स्टैंड के पास जुआ खिलाने की सूचना मिल रही थी जिस पर कलालघाटी चौकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र , निवासी झंडीचौड को सट्टा पर्ची, सट्टे से अर्जित 1470 रुपये नगदी, कॉपी पेन आदि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति पर जूआ अधिनियम के तहत मुकदमा लिख दिया गया है ।




