कोटद्वार । पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरुद्ध जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र बिष्ट ने बताता की विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूत्रों के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि बाजार चौकी क्षेत्र के आमपडाव बस्ती के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर नवयुवको को जुए के धंधे में लगा रहे हैं।
सोमवार को आमपडाव क्षेत्र में चीता पुलिस गश्त कर रही थी तभी चीता पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ट्यूबेल के पास आमपडाव पर सार्वजनिक रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है,।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति राजीव पुत्र आशाराम , निवासी शिवपुर को सट्टा पर्ची,सट्टे से अर्जित 1110 रुपये नगद नगदी, कॉपी पेन आदि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति पर जूआ अधिनियम के तहत मुकदमा लिख दिया गया है ।




Discussion about this post