कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उप निरिक्षक ओमप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त दानिश पुत्र सगीर नि. बडोदा देहात थाना कटघर जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) को दुगड्डा पेट्रोल पंप से 01 किलोमीटर आगे कोटद्वार रोड हल्द्वानी पुलिया के पास से वाहन संख्या HR 26AS-9448 (हुंड़ई वरना कार) मे 95 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि में प्रत्येक बैरियर पर पहले उतरा था और पैदल जाकर आगे देखता था कि कोई पुलिस चैकिंग तो नही है, फिर गाड़ी लेकर आगे जाता था । गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से लाकर बिजनौर, मुरादाबाद क्षेत्रों में लोगो को बेचने मुनाफा कमाने जा रहा था । जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक व कांउन्सलिंग भी की जा रही है।
जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। माह जनवरी में जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 10 अभियोग पंजीकृत कर 169 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा व 800 ग्राम चरस बरामद की गयी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल प्रीतम, मोहन, चण्डी प्रसाद, राकेश गुसाई आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post