posted on : अगस्त 13, 2022 5:17 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सेनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के के तहत पुलिस टीम द्वारा आज 12 अगस्त 2022 को लालबत्ती चौक पर एक गाड़ी स्कार्पियों जो नजीबाबाद रोड़ से अन्दर कोटद्वार की तरफ आ रही थी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रोकने का इसारा किया तो ये तेजी से गाड़ी को तेजी से कट मारते हुये हूटर बजाते हुये मौके से भाग गया।
गाड़ी का पीछा करते हुये बालाजी मन्दिर अपर कालाबड़ पर पकड़ लिया गया। गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा रोकने पर एक व्यक्ति भाग गया एवं 01 व्यक्ति सुभाष विकल को 25 पेटी अवैध अग्रेजी शराब DISCOUNT मार्का वाहन सं0 DL7CM-2807 स्कार्पियों सफेद रंग में परिवहन करते हुए बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम एवं भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के द्वारा अपने उक्त वाहन स्कार्पियों पर पुलिस लिखा एवं गाड़ी में लाईट व हूटर भी लगे हैं। पुलिस टीम को दौराने तलाशी गाड़ी से उ0प्र0 पुलिस की खाकी रंग की बैरट कैप व कार्ड मिला है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त से पुलिस कैप व कलर के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि रास्ते में कोई पुलिस कर्मी या अन्य कोई सरकारी ऐजेन्सी चैक करे, तो उक्त सरकारी सामग्री दिखाकर चैंकिग से बचा जा सके। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 205/2022, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम एवं 419/420 भादवि अधिनियम.
अभियुक्त का नाम पता
- सुभाष विकल पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी अमिनगर भूडबराल थाना प्रतापपुर जनपद मेरठ उ0प्र0, (उम्र- 32 वर्ष)।
वांछित अभियुक्त का नाम पता
- राहुल पुत्र सतपाल सिहं निवासी उमेश कलोनी हापुड़ थाना हापुड़ जिला हापुड़ उ0प्र0
बरामद माल
- 25 पेटी (300 बोतल) अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
- व0उ0नि0 जगमोहन रमोला
- उ0नि0 कैलाश चन्द्र सेमवाल
- का0 397 नापु0 दीपक
- का0 425 नापु0 चन्द्रपाल
- का0375 नापु0 बिरेन्द्र असवाल


