posted on : जुलाई 28, 2020 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । छात्र संगठन जय हो के कार्यकर्ताओं द्वारा मनमोहन झिंकवाण की स्मृति में ग्रास्टनगंज के समीप वन भूमि में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत त्रिभुवन झिंकवाण ने वृक्ष रोपकर की। उन्होने बताया कि संगठन ने इस मुहिम के तहत 15 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर कार्यकताओं द्वारा वन भूमि में 100 फलदार वृक्ष लगाये गये व संरक्षित रखने का निर्णय भी लिया । इस अवसर राजीव पटवाल, ऋषभ रावत, राजेश रावत, रोहित नेगी, अरूण, अनुराग रावत, आजीम, शुभम डोबरियाल, अजीत आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post