कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी ( लालपुर सुखरौ )की उपस्थिति में वार्ड नंबर 19 में काका कॉलोनी के लोग एकत्रित हुई। ट्यूबवेल जलने से 5 दिन से काका कॉलोनी और चण्डीगढ़ कालोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है जिसको लेकर क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं । परिषद के द्वारा क्षेत्रीय पार्षद और विभाग के अधिकारियों ट्यूबवेल को ठीक कराने की बात कही । जिस पर बिभाग के एई ने टेलीफोन से आस्वासन दिया कि जल्दी ट्यूबवेल ठीक किया जायेगा।
क्षेत्रवासी ने मांग की है कि इस ट्यूबवेल को सिंचाई विभाग के स्थान पर जल संस्थान को स्थानांतरित किया जाए । क्योंकि यहां पर पानी की टंकी का अभाव है जल संस्थान में जाने से कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी नहीं तो इस क्षेत्र में पानी की समस्या हल नहीं हो पाएगी। परिषद की तरफ से बलवान सिंह रावत (मीडिया प्रभारी परिषद),सत्येंद्र सिंह रावत, सत्येंद्र हरीश चंद्र,सतीश रिंगोला, विक्रम सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र धस्माना, रजनी देवी, दिनेश चंद्र धस्माना, प्रेम बल्लभ, गोविंद सिंह, भारत सिंह, शंकर सिंह, उमेद सिंह, महेंद्र सिंह,नेत्र सिंह, दीपा देवी, गंगोत्री देवी, रानी देवी,जयपाल राजा , सुरमान सिंह, कृपाल सिंह,आरती बिष्ट, गौरा देवी,कुसुम देवी, सावित्री देवी, अनीता रावत,खुशी नेगी,पुष्पा रावत, रीना रावत, राजेश्वरी देवी, राजुला देवी, रचित रावत, शान्ति देवी, महिपाल सिंह, भोपाल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, पार्षद लीला कंडवाल मौजूद रहे।




