गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्यांग बच्चों हेतु एक दिवसीय उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2021 5:36 अपराह्न

कोटद्वार । जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा अभियान जनपद पौड़ी के तत्वाधान में विशेष आवश्यकता वाले 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों हेतु एक दिवसीय उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन बी0आर0सी0 सुखरौ कोटद्वार में आयोजित किया गया। शिविर में विकास खण्ड दुगड्डा के अलावा द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडाण्डा ,एकेश्वर तथा यमकेश्वर विकास खण्डों से आये हुए 6 से 18 आयु वर्ग के कुल 61 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों हेतु निशुल्क उपकरण बनाने एवं वितरण करने वाली संस्था ‘एलिम्को‘ कानपुर से आये हुए डॉ. आनन्द, डॉ. चन्द्रकान्त पाण्डे, डॉ. मनीष एवं डॉ. श्याम मोहन शुक्ला ने जाॅचोपरान्त 24 दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया। इसके साथ ही शिविर में समाज कल्याण विभाग से सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजकुमार जालवाल के सहयोग से 09 दिव्यांग बच्चों को निशुल्क यात्रा पास हेतु चयनित किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, आर्थो सर्जन डॉ. अभिषेक जैन, ई0एन0टी0 विशेषज्ञ डॉ. मोहित लवानिया, एवं कार्यालय सहायक सुभाष चन्द्र ने बच्चों की गहन स्वास्थ्य जाॅच एवं परीक्षण कर परामर्श दिया गया एवं 15 बच्चों को विकलांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किए गये। इस अवसर पर उप शिक्षा/खण्ड शिक्षा अधिकारी बीना मित्तल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान परियोजना पौड़ी से सन्तोष रावत एवं भारत भूषण परमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिव प्रकाश भारद्वाज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा) सुमन गुसाईं ने बच्चों को विकलांगता प्रमाण पत्र एवं यात्रा पास वितरित किए।

शिविर आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी उमा बुड़ाकोटी, मोहन सिंह पटवाल, स्पेशल एजूकेटर पुष्पा रावत, भावना राणा, नीरज कुमार, संजय कुमार, अमीता बड़थ्वाल, विनोद पटेल एंव मनोज कुमार (समग्र शिक्षा पौड़ी), प्रभारी संकुल समन्वयक सुरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह भण्डारी, अरूण कुकरेती, जयन्ती बिष्ट, देवेन्द्र सिंह रावत, सुनील प्रभा, , नमिता रानी, विनय पाठक, किरन लखेड़ा, एवं वेद प्रकाश खर्कवाल, (तकनीकी में जाहिद अहमद, रमेश सिंह,) पार्थ कुमार सन्दीप नेगी, आलोक कठैत आदि ने सहयोग किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.