कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस की ओर से विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों, केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कोतवाली में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं उत्तराखंड पुलिस के तत्वावधान में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी मे पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संविधान में मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अल्पसंख्यक अपने अधिकारों के लिए संबंधित विभागों में शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं अल्पसंख्यकों के हितों के लिए प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई जानी चाहिए।
कोतवाल नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने अल्पसंख्यकों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नफीस अहमद, मो. यासीन अहमद, फादर साजू, फादर बीजू, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।




Discussion about this post