कोटद्वार । पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा चला रहे आंदोलन को अखिल भारतीय समानता मंच ने भी अपना समर्थन दिया है । पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के महासचिव सीताराम पोखरियाल को सम्बोधित पत्र में अखिल भारतीय समानता मंच के महासचिव जगदीश कुकरेती ने कहा है कि एक ओर वर्षो तक सेवा करने वालो की पेंशन बन्द की गई है वहीं मात्र 5 साल के लिए चुने जाने वाले सांसदो , विधायको इत्यादि की पेंशन में इत्यादि में उत्तरोत्तर वृद्धि की जा रही है। यह एक असमान व्यवस्था है जिसका अखिल भारतीय समानता मंच विरोध करता है। इसके लिए प्रदेश में संयुक्त मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे को मंच अपना समर्थन प्रदान करता है।





Discussion about this post