कोटद्वार । श्री गुरुद्वारा माता बेसरी बाई में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व को समर्पित एक नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो कि कोटद्वार के मुख्य मार्गो से होती हुई गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई । इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी एवं लुधियाना से आए हुए बैगपाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र बने रहे । इस नगर कीर्तन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों एवं लाइटों से सजाया गया ।

शनिवार दोपहर रिफ्यूजी कालोनी स्थित गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैण्डबाजों के साथ भजनों पर झूमते हुए लालबत्ती चौक, झंडा चौक, पटेल मार्ग, रेलवे स्टेशन, गोविंद नगर से होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचे। शोभायात्रा के साथ तलवार लेकर व घोड़े पर सवार युवक चल रहे युवक आकर्षण का केन्द्र रहे। कुछ श्रद्धालु शोभायात्रा के आगे सफाई करते हुए चल रहे थे। युवक-युवतियां भी सज-धजकर शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा के गुरुद्वारे पर पहुंचने पर कीर्तन दिवान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद आयोजित लंगर कार्यक्रम में शहर समेत आसपास से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
इस आयोजन के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, सचिव बलराम भाटिया एवं राजकुमार छाबड़ा, मनोज कुमार सैनी, संदीप सिंह, हरिजन, रमेश भाटिया, सरदार सुखपाल सिंह, अश्विनी भाटिया, एवं गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, विनय भाटिया, राकेश आहूजा एवं सरदार महिमा सिंह आदि उपस्थित रहे ।






Discussion about this post