कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। और जो लोग धर्म छिपा कर अन्य धर्म की लड़कियों को बहला फुसला कर पहले शादी कर लेते हैं और फिर लड़की को धर्म बदलने पर मजबूर करते हैं या शोषण के बाद उसकी हत्या कर देते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए और इसमें आरोपी के परिवार के सदस्यों को भी सह आरोपी बनाया जाना चाहिए। आखिर एक परिवार की भी अपने सदस्यों के प्रति जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समस्त महिला अपराधों की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक अदालतों में निर्धारित अवधि के अंदर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक धर्म का लड़का दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता है तो उस लड़के को लड़की के धर्म से क्या आपत्ति हो सकती है। कई हिन्दू लड़कों ने जिन्होंने अन्य धर्म की लड़की से शादी की है कभी धर्म परिवर्तन नहीं कराया है, ऐसे में शादी के बाद धर्म परिवर्तन ही प्यार की मूल अवधारणा पर सीधी चोट है।




Discussion about this post