कोटद्वार । भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से निपटने में कई चुनौतियों का सामना किया और कई सफलताएं भी हासिल कीं । लेकिन अब देश के सामने एक और चुनौती खड़ी है और वो है विशाल जनसंख्या को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाना । भारत के लोगों को जब कोरोना का टीका दिया जाएगा तो ये अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा । क्योंकि कोरोना टीकाकरण दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा । जिसके तहत अब जगह जगह कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मॉकड्रिल किये जा रहे हैं ।

शहर में शुक्रवार को दो हेल्थ केंद्रों राजकीय बेस चिकित्सालय व स्वास्थ्य केन्द्र लालपानी पर कोरोना वैक्सीन की तैयारी को लेकर ड्राई रन हुआ। केंद्रों पर 25-25 लोग बुलाए गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी और अधिकारी सतर्क नजर आए। कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर की गई तैयारियों का ए.डी आरती राणा, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी बेस चिकित्सालय कोटद्वार बीसी काला ने हास्पिटल में स्थापित किए गए केंद्र का निरीक्षण कर ड्राई रन के सभी सेंटरों के बारे में बारीकी से जांच की और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी योगेश ने कहा कि जो हिदायत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई है, उसी के अनुसार सभी कार्य होने चाहिए। जैसे ही कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन पहुंचेगी तो ड्राई रन यानि रिहर्सल के दौरान किए गए अभियान अनुसार लगाई जाएगी। शुक्रवार को कोटद्वार में दो केंद्रों पर मॉक ड्रिल किया गया ।





Discussion about this post