कोटद्वार । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनवर सिंह आर्य की पत्नी विमला आर्य के आकस्मिक निधन पर मेयर हेमलता नेगी , पूर्व कबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धाजंलि दी है। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्या विमला आर्य का जौलीग्रांट हास्पिटल में ह्रदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना शुरू कर दिया था। शोक सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछुवाण, विनीता भारती, विजय नारायण सिंह, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, बृजपाल सिंह, जितेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र गुंसाई, विजय रावत, आशीष काला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post