कोटद्वार । क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया है।इसी क्रम में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रतिनिधियों द्वारा सोशल डिस्टेंश को ध्यान में रखकर आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व़ आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल को दिल्ली एम्स में ईलाज के दौरान निधन हो गया है। वे काफी व्यवहार कुशल इंसान थे। मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में राम सिंह सैनी, बलवंत सिंह रावत, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड परिवार ने भी स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया है। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि स्व0 आनंद सिंह बिष्ट 1995 से 2007 तक कंपनी के सक्रिय सदस्य रहे।सभी सदस्यों द्वारा लाॅकडाउन का पालन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया ।







Discussion about this post