posted on : दिसम्बर 18, 2020 7:25 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र में विगत 2 दिनों से अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है । अब लोग स्वयं ही अपने किए हुए अतिक्रमण को हटा रहे हैं शुक्रवार को मस्जिद के ठीक सामने बद्रीनाथ मार्ग पर एक पुराने भवन को तोड़ते समय नर कंकाल मिला जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है ।
शुक्रवार को ध्वस्तिकरण अभियान के तहत मस्जिद के निकट गौखले मार्ग पर एक पुरानी बिल्डिंग में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में दशहत का महौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि नर कंकाल कई वर्ष पुराना है तथा आलमारी में पुराने कपडों में लिपटा हुआ था। पुलिस नर कंकाल के मिलने की छानबीन में लग गई है।




Discussion about this post