कोटद्वार । स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार बलवीर को कोरोना कॉल के दौरान आमजन को अपने गीतों के माध्यम से जागरूक करने के लिए कोरोना फाइटर के रूप में सम्मानित किया गया है । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भाबर स्थित एक वैडिंग प्वांइट में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि दीप्ति रावत ने शुभारंभ किया जिसमें दीप्ति रावत द्वारा बलवीर रूमेला को सम्मानित किया गया । दीप्ति रावत ने कहा कि बलवीर रूमैला ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों को अपने गीतों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया। गीतकार बलवीर रूमैला ने गढ़वाली गीत “जागी जावा घरमा रावा” गीत से कोरोना संक्रमण का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह चौहान, दीपक शर्मा, प्रवीण पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Discussion about this post