कोटद्वार । नगर निगम के लकड़ी पड़ाव इलाके मे नगर निगम द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर खुले में कूड़ा डालने से नाराज स्थानीय लोगों व राजकीय स्पोर्ट स्टेडियम के खिलाड़ियों ने कूड़ा लेकर आती गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी।नगर निगम के खिलाफ नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
वही लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के बाहर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है , जो कि एनजीटी के मानकों का उलंघन है कई बार एनजीटी के द्वारा फटकार लगाने के बाबजूद भी नगर निगम खुले में स्टेडियम,गौशाला व मुक्तिधाम के बाहर कूड़ा डाला जा रहा है। इस कूड़े से उठती दुर्गंध व धुंए से सभी स्थानीय लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है नगर निगम को लोगों के स्वास्थ्य की बिल्कुल भी चिंता नही है।
वहीं राष्टीय खेलो में भाग ले चुके गौरव ने बताया कि खेलते समय हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जब हम खेलते है तो कूड़े से जो दुर्गंध उठती है उसे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है कई बार विरोध करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है।





Discussion about this post