सतपुली | सतपुली बौंसाल भेटी मोटर मार्ग पर बौसाल के समीप नयार नदी के ऊपर बने पुराने पुल के नए मोटर पुल बनाए जाने को लेकर विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित पुल का सोमवार को विधिवत शुरुवात हो गई | पुल का निर्माण करने वाली गौरव बिल्डर कंपनी देहरादून के चिरायु गुप्ता प्रोजेक्ट मैनेजर, आशीष यादव जूनियर इंजीनियर तथा महिपाल सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विधिवत पूजन कर मोटर पुल निर्माण की शुरुवात की गई | इस अवसर पर चिरायु गुप्ता प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा की ये मोटर पुल वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित है और इसका अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जिसके लिए सोमवार (आज) भूमि पूजन किया गया और तुरंत ही इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा |




Discussion about this post