कोटद्वार । कौन कहता है कि आज ईमानदारी मौजूद नहीं है । मंगलवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित लालपुल के पास एक व्यक्ति को मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला । मिले मोबाइल को उसके मालिक को लौटाकर व्यक्ति द्वारा ईमानदारी का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार डम्पर चालक आमसौड निवासी पूरण सिंह को मंगलवार दिन लालपुल के समीप सड़क पर एक मोबाइल पड़ा हुआ मिला। जिसे वह अपने साथ ले गया कुछ ही देर बाद मोबाइल मालिक का फोन आया कि वो पोखड़ा निवासी गौरव बोल रहा हूं ये मोबाइल मेरा है। जिसके बाद डंपर चालक ने बताया कि मैं बीएल रोड स्थित बैरानी के प्लॉट पर खड़ा हूं आप आइए और अपना फोन ले जाइए । जिस पर मोबाइल स्वामी वहां गए और अपना मोबाइल पाकर डम्पर चालक पूरण सिंह को धन्यवाद बोला ।




Discussion about this post