posted on : फ़रवरी 12, 2021 7:01 अपराह्न
कोटद्वार । सातवीं शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल यानी 13 फरवरी से 16 फरवरी तक इंटर कॉलेज मोटाढाक मैदान में कराया जाएगा जिसमें जिले की श्रेष्ठ 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट तरीके से खेली जाएगी।प्रतियोगिता में प्रतिभाग निशुल्क रहेगा। विजेता व उपविजेता टीम को उचित धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व कान्वेंट स्कूल ने इस प्रतियोगिता को 3 मर्तबा जबकि केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन,आर्मी पब्लिक स्कूल और डीएवी ने एक-एक बार अपने नाम किया है। पहला मुकाबला स्कॉलर्स अकैडमी और इंटर कॉलेज मोटाढाक के बीच दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा ।




