गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2021 1:26 अपराह्न

कोटद्वार : डॉ. पी.द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक नेगी, अंडर ऑफिसर अंजलि नेगी व कैडेट अभिनव जोशी को 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार द्वारा चयन पुरस्कृत, कैडेट्स को आज महाविद्यालय कोटद्वार के प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने विद्यालय परिसर में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि कैडेट्स को यह पुरस्कार कोविड-19 के दौरान महाविद्यालय में और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए दिया गया है। जिसके तहत 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के कमांडिंग अफसर कर्नल उमाशंकर त्रिवेदी, एडम अफसर कर्नल प्रवीण भट्ट व सभी ट्रेनिंग जेसीओ की मौजूदगी में डॉ..पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक नेगी ,अंडर ऑफिसर अंजलि नेगी व कैडेट अभिनव जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल एवं एनसीसी कैडेट्स ने कोविड-19 के दौरान महाविद्यालय में और सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान को बड़े उत्साह और बेहतर तरीके से आयोजित किया। उन्होंने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत ऑनलाइन कैंप में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसी प्रकार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के साथ ऑनलाइन संगोष्ठी को सफलतपूर्वक आयोजन किया। जिस पर वन मंत्री द्वारा एनसीसी कैडेट्स के कार्यों कि विशेष सराहना की गई।

वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भी एनसीसी कैडेट्स द्वारा लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लोकल से वोकल ऑनलाइन प्रतिज्ञा अभियान भी चलाया गया। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर भी एनसीसी कैडेट्स द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान रैली निकाल कर लोगों को कैंसर के कारण एवं दुष्परिणामों से अवगत कराया। देवभूमि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी ईकाई द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भी कैडेट्स ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की एकजुट होकर शपथ ली तथा सोशल मीडिया में जिम्मेदार कैडेट का कर्तव्य वहन करते हुए अन्य लोगों को संविधान की गरिमा, महिमा एवं महत्वता का बोध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कोटद्वार पुलिस प्रशासन ने एनसीसी कैटेड के साथ जागरूकता रैली निकाली। कोटद्वार यातायात पुलिस प्रशासन एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आम जनता को यातायात नियमों व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिमा रख- रखाव कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील परिसर स्थित स्व. वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, एवं महाविद्यालय स्थित डॉ. पीतांबर दत्त बढ़थवाल की प्रतिमा का रख रखाव एवं सफाई अभियान निरंतर संपादित करते आ रहे हैं। कहा कि महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस हेतु प्रशासन एवं बटालियन द्वारा उपलब्ध कराई गई सशस्त्र सेना झंडीयों को बेचकर लगभग रूपये 4000 से अधिक धनराशि एकत्रित की गई।

प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने सभी पुरस्कृत कैडेट्स को बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह मेहनत ओर लगन के साथ कार्य करने कि प्रेरणा दी। महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने भी सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कि आशा की। इस अवसर पर डॉ.. सीमा चौधरी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनीता बिष्ट, एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल पूर्व कैडेट आशीष नेगी मौजूद रहे।

 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.