कोटद्वार / गढ़वाल : उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बीती रात से ही तेज़ बारिश हो रही है, कई इलाकों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। पौड़ी जिले के कोटद्वार से है जहाँ दुग्गड़ा के बीच अतिवृष्टि के कारण मलवे में एक डिजायर कार भारी बारिश के चलते एनएच 534 पांचवें मील मे बारिश से उफान पर आए नाले में बह गई। जिस कार में 3 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली है, वंही एक कार सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि हादसे में 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मामला कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील का है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कार के अंदर ही फंसे हो सकते हैं। दोनों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार को सुबह से ही भारी बारिश के चलते कोटद्वार दुगड्डा के बीच पांचवें मिल के पास भारी भूस्खलन के चलते दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार DL-1ZV/ 0307 कार जिसमें चंपावत निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह, उम्र 42 वर्ष पोस्ट ऑफिस पौमिल बह गए थे। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई । वही दो लोग गायब बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बहे लोगों को खोजने में जुटी है।
आपको बताते चले कि पौड़ी जिले के कोटद्वार में बरसाती नाले के उफान पर आने से उसमें एक कार बह गई। हादसे में 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कार में फंसे कार चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले चालक ने बताया कि वह दिल्ली से किसी को लेकर आया था। उनको दुगड्डा छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इस दौरा उससे दिल्ली जाने वाले दो लोगों ने लिफ्ट मांगी, जिनको लेकर वो कोटद्वार की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर तेज बहाव के कारण भारी मलबा सड़क पर आ गया और उनकी कार बह गई।चालक आरके पुरम दिल्ली से बुकिंग पर आया था।
मामला कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवीं मील का है। यहां बरसाती नाले में दर्दनाक हादसा हो गया। नाले के तेज बहाव में कार बह गई। कार सवार 3 लोगों में से 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि एक चालक को एसडीआरएफ और पुलिस ने जिंदा निकाला था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापात लोगों की तलाश में जुटी हुई है।




Discussion about this post