रुद्रप्रयाग । हंस फांरडेशन के संस्थापक माता मंंगला के जन्मदिवस (16 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में देश भर में ”मातृ सेवा सप्ताह” की शुरुआत हुई है।इस कड़ी में बुधवार को हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में पूज्य माता मंंगला एवं भोले जी महाराज के आशीष से रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल को अत्याधुनिक तकनीक से लैस एम्बुलेंस प्रदान की गई। इस एम्बुलेंस को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग वंदना सिंह एवं संजय शर्मा दरमोड़ा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आपको बता दें कि इस से पूर्व जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग को हंस फाउंडेशन द्वारा 2 sucction machines, 10 nebuliser machines, 1 ventilator, 1 x-ray machine, 6 oxygen concentrator और 2 ECG machines प्रदान की जा चुकी है।




Discussion about this post