कोटद्वार । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र ने बुधवार को तहसील परिसर में पहुंच कर उपजिलाधिकारी व उनके स्टाफ सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार सहित थाना कोटद्वार के सभी कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट वितरित की ।
वहीं मंगलवार को भी चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों को भी आयुष रक्षा किट वितरित की गई थी । किट वितरित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयदीप बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी से डरने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का इस्तेमाल करने तथा नियमित समय के अंतराल में हाथों को धोने की जरूरत है। कोरोनाकाल में जनप्रतिनिधियों ने तत्परता से अपना फर्ज निभाया जो काबिले तारीफ है।उन्होने बताया कि ”दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी” नारे को अपने जीवन में अपनाने से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है ।




Discussion about this post