शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार को मिली 7.86 करोड़ की सौगात, भाबर में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:35 पूर्वाह्न

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-248/2024 के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹7.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून द्वारा किया जाएगा। शासन की स्वीकृति के साथ ही परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में खेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कोटद्वार विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री के सहयोग से कोटद्वार विधानसभा को लगातार जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा कोटद्वार विधानसभा में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। साथ ही उन्होंने शासन एवं संबंधित विभागों का भी इस स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट ने 2.19 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, DM और SP ने किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
  • सिलक्यारा टनल में हादसा : शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत
  • उत्तराखंड: खाली प्लॉट में भरे पानी ने ली दो मासूमों की जान, नहाने के दौरान डूबने से मौत
  • रिखणीखाल जनसेवा शिविर में उमड़ी भीड़, 315 ने लिया योजनाओं का लाभ
  • पौड़ी गढ़वाल : आलेख्य निर्वाचक नामावली प्रकाशित, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण पर हुई बैठक
  • उत्तराखंड : कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, आने से पहले युवाओं के लिए खास संदेश
  • उत्तराखंड : तबादलों से पहले ही शिक्षकों के समायोजन पर उठे सवाल, विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी
  • उत्तरकाशी : सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत
  • सिलक्यारा टनल में हादसा: शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.