कोटद्वार । विज्ञान एंव प्रौधोगिकी विज्ञान नई दिल्ली के सौजन्य से व समाज सेवा शिक्षा समिति कोटद्वारा द्वारा स्थान टी0 आई0 सी0, कोटद्वारा में चल रही चार दिवसीय विज्ञान प्रचारक कार्यशाला का समापन मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक श्री सत्यपाल सिंह नेगी जी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दुग्गडा श्री दीपक बडोला संरक्षक श्री पूर्णानन्द गोस्वामी जी श्री महेन्द्र राणा द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया की इस प्रकार के आयोजन समाजहित में अति आवश्यक हैं आज के समाज में बहुत बडा वर्ग अपनी असफलताओं को सफलता में बदलने के लिये अंधविश्वास का सहारा ले रहा है जहाँ उसे बहुत बडे आर्थिक मानसिक व कभी कभी शारिरिक नुकसान भी उठाना पडता है ये कार्यशाला समाजहित में मील का पत्थर साबित होगा प्रतिभागियों में महेन्द्र राणा व रूपेश कुकरेती ने बताया की आज अंधविश्वास ज्ञान पर हावी हो रहा है जरूरत है सचेत व सतर्क रहने की.
कार्यशाला के अन्तिम दिवस पर निम्न चमत्कारो का प्रर्दशन किया, रासायनिक अभिक्रिया पर आधारित- बिना माचिस के अपनी प्रज्जवलन, चूने से हाथ लाल होना, गोमूत्र का रंग बदलना, नारियाल से भूत जलान, माचिस तीली का चुम्बक को पकडना, पीलिया कान से निकालना पीलिया हाथ से निकालना, नीबू से खून निकालना, जल से हीरा लाल।योग शक्ति पर आधारित- अंगद की तरह पैर जमाना कई लोगो द्वारा लगाये बल को सहन करना, षरीर को कठोर बनाना, ऊगलियों पर आदमी उठाना। शरीर के त्वचा से वजन उठाना, गाल में सूई पार करना। इस कार्यशाला में दुग्ड्रडा ब्लाक के 70 शिक्षक गण मोजूद रहे , अन्त में उपस्थित मुख्य अतिथियो द्वारा प्रतिभागियो को प्रमाणपत्र वितरित किये गये, रवि कुकशाल सुमित गौड, पवन शुभम नेगी मोजूद रहें ।




Discussion about this post