शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओ से किया सम्मान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2021 6:46 अपराह्न

कोटद्वार । जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता एवं महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओ से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहने का भरोसा दिया है, कहा कि व्यापारियों के हितों एवं कोटद्वार विधानसभा के समग्र विकास के लिए आने वाले समय में उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहेगा, उन्होंने वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी घोर निराशा जनक बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की नकारापन के चलते कोटद्वार के विकास पर ग्रहण लग गया है, तथा व्यापारियों का व्यापार समाप्त हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों को टैक्स के नाम पर प्रताडित करने की भी घोर निंदा करते हुए कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक टैक्सों को समाप्त कर दिया जायेगा।

जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशन पर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिसमें कोटद्वार से मोहन ऐरन, महावीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, नीरज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजय मित्तल को प्रदेश महासचिव तथा सुनील दत्त सेमवाल को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा अन्य पदों में हरीश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल, राधेलाल भाटिया, राजीव गुप्ता, आशुतोष वर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। श्याम सुंदर अग्रवाल को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं विनय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न दलों को छोडकर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है, जिसमें रजनीश उप्पल एवं दीपक ध्यानी ने भाजपा से त्याग पत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

वहीं कविता भाटिया, लक्ष्मी, बीना देवी तथा राहुल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीना बछुवाण, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, विनीता भारती, शिखा बहुखंडी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, भारत सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, गोपाल गुसाई, जितेन्द्र भाटिया सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह ने किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.