कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के पनियाली वन विकास निगम डिपो में गुरुवार को वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा ई ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया गया । जिससे लोगों को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ेगा साथ ही सभी कार्यों में पारदर्शिता रहेगी ।

गुरुवार को वन विकास निगम डिपो द्वारा एक कार्यक्रम में ई ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वन उपज एवं ई ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्य में तेजी आएगी। वन उपज क्रिया के लिए अनावश्यक परेशान नही होना पड़ेगा। ई ऑक्शन के प्रयास से निगम में राजस्व की वृद्धि होगी । ऑनलाइन माध्यम से लोगों को हर सुविधा मिलेगी इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को अनावश्यक सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे एवं समय एवं धन दोनों की बचत होगी । कार्य में तेजी और पारदर्शिता लाने की बचत के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग जरूरी है ।





