posted on : मार्च 13, 2022 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के झूलाबस्ती, गाडीघाट में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जोकि धीरे धीरे विवाद बढ़ने के बाद लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और घायल व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार ने बताया कि चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया है व अन्य दो व्यक्ति घायल है जिनका उपचार जारी है । पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है ।




