posted on : जनवरी 28, 2021 5:59 अपराह्न
कोटद्वार । जशोधरपुर स्थित महादेव सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर के छात्र ध्रुव शर्मा पुत्र नेत्रपाल शर्मा का चयन कक्षा 06 में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्र की सफलता पर स्कूल के शिक्षकों के साथ ही छात्र के परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल के शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि स्कूल के छात्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। बताया कि छात्र पढ़ाई में होनहार है। उसकी सफलता पर स्कूल के साथ ही छात्रों के परिजनों में भी खुशी बनी हुई है ।





Discussion about this post