posted on : अक्टूबर 21, 2020 6:29 अपराह्न
कोटद्वार । आशीर्वाद योजना के अनर्तगत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैन्सडौन व एनटीटीएफ की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 55 अभ्यर्थियों को चयन हो गया है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि रोजगार मेले में 153 युवाओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से 55 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिन्हें निशुल्क चार बर्षीय डिप्लोमा करवाया गया है ।जिन्हें प्रथम वर्ष 8500 व द्वितीय वर्ष 10,500, तृतीय वर्ष 12,500 व चतुर्थ वर्ष 14,500 रूपये दिये जायेगा ।इसके साथ कैन्टीन, ट्रासपोर्ट, यूनीफार्म, इनश्योरेन्स , चिकित्सा सुविधा और स्टडी मटेरियल प्रदान की जायेगी ।




Discussion about this post