कोटद्वार । राष्ट्रीय सेवा योजना सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर के स्वयंसेवी लॉकडाउन में मिशन कोशिश शिक्षण संवाद के तहत जूनियर कक्षा 1 से 5 तक छात्र छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि लॉकडाउन में रासेयो के स्वंयसेवी अपना योगदान समाज में दे रहे हैं। पूर्व में स्वयं सेवक मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित करने के साथ ही उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे थे और अब अपने अपने क्षेत्रों में शिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला ने स्वयं सेवियों की इस पहल की सराहना की। उन्होने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।





Discussion about this post