कोटद्वार । इस साल कोरोना संक्रमण के खतरे ने त्योहारों पर इंसानों को घरों में कैद कर दिया। महामारी का असर इस बार दशहरा उत्सव पर भी देखने को मिला ।
असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार विजयादशमी रविवार को मनाया गया । सामूहिक रावण दहन की बजाय समिति और व्यक्तिगण रूप से लोगों ने रावण दहन किया है। इसके लिए प्रशासन से 100 लोगों ने अनुमति ले रखी थी । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष केवल पात्र व समिति के सदस्यों ने ही रावण दहन किया बाकि लोगों ने सोशल मिडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा । liveskgnews के फेसबुक पेज पर भी रावण दहन का लाइव प्रसारण किया गया. इस वर्ष कोरोना के दृष्टिगत दशहरे मेले का आयोजन भी नही किया गया ।
“एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि प्रशासन की ओर से आयोजकों को सशर्त अनुमति दी गई । कोरोना गाइडलाइन का पालन हो सके इसके लिए रावण दहन के आयोजन प्रशासन की निगरानी में कराया गया ।”




Discussion about this post