कोटद्वार । अमन गर्ग सिद्धबली स्वीट शॉप कोटद्वार द्वारा 13 जून 2020 को साईबर सैल कोटद्वार को फोन एंव वाट्सअप के माध्यम से सूचना दी गयी थी कि उन्हे एक अज्ञात मोबाईल नम्बर कॉल आया था जिसके द्वारा मिठाई का ऑर्डर अंकित कराया गया था तथा उसके द्वारा बताया गया कि मै पेमेन्ट आपको अभी कर देता हूं मिठाई बाद में ले जाउंगा आप मुझे अपना गूगल पे नम्बर दे दो । उसके बाद हैकर द्वारा आवदेक को क्यूआर कोड भेजे गये । आवेदक द्वारा जैसे ही क्यूआर कोड को स्कैन किये व उनके खाते से 56000 की धनराशी कट गयी थी ।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा साइबर सैल को को आदेशित किया गया । जिस पर साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से यूपीआई ट्राजिंक्शन नम्बर एंव अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी जिससे ज्ञात हुआ कि हैकर द्वारा आवेदक को क्यूआर कोड भेज कर पेटीएम पेमेन्ट बैंक के पेमेन्ट गेटवे का प्रयोग कर अपने आईडीएफसी बैंक के खाता संख्या-10011191555 में 56000 ऑनलाईन ट्रास्फर किये गये थे । साईबर सैल द्वारा तत्काल पेटीएम पेमेन्ट बैंक एंव आईडीएफसी बैंक के नोडल अधिकारी से मेल के माध्यम से सम्पर्क कर हैकर द्वारा प्रयोग में लाये गये वॉलेट एंव आईडीएफसी के खाते डेविट फ्रीज करवाया गया । जिस कारण आवेदक को 30000की धनराशी वापस हो पायी । जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आवेदक द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।




Discussion about this post