कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार से भूमि दिये जाने की मांग को लेकर गाडीघाट स्थित पुल के निकट धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के द्वारा कोटद्वार की जनता पर जबरदस्ती थोपे गये नगर निगम के लिए कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि न होने से वर्तमान में नगर निगम के चालीस वार्डो का कूडा गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम के निकट फेंका जा रहा है, जहां पर कूड़े का बहुत बड़ा ढेर लग चुका है, कूड़े के ढेर से लगातार दुर्गंध आ रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को सांस लेना भी दूभर हो रखा है, लगातार आ रही दुर्गंध से लोगों को दमा एवं सांस की बीमारियां हो रही है।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड गठन होने के बाद बोर्ड में भी कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि दिये जाने की मांग को लेकर शासन स्तर भी कई बार पत्राकार कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार कोटद्वार की उपेक्षा की जा रही है, क्षेत्रीय विधायक पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव की एक प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री को भी प्रेषित कर दी गयी है, लेकिन वनमंत्री के द्वारा राजनीतिक श्रेय के चक्कर में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम को भूमि नहीं देना चाहते हैं, जिससे आने वाले समय में कूड़ा निस्तारण की विकट एवं विस्फोटक स्थिति पैदा हो जायेगी।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि सहित शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं, जब तक प्रदेश सरकार के द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि सहित पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर कार्य शुरू नहीं करवा देती तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगें।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चैहान, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, विजय नारायण सिंह, मीना बछुवाण, कृष्णा बहुगुणा, कुसुम असवाल, महेन्द्र पाल सिंह, दिनेश रावत, संजय तिवारी, पार्षद हरीश नेगी, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, सुधांशू नेगी, केसर सिह बिष्ट, हरीश चंद्र भदूला, दीना नाथ भाटिया, सुधीर सुंद्रियाल, राम शरण लखेड़ा, जितेन्द्र भाटिया, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, दान सिंह रावत, नंदन सिंह, दिनेश पांडे, शंकेश्वर सेमवाल, राजेन्द्र गुंसाई, बलवीर सिंह रावत, सतेन्द्र नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।




Discussion about this post