कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की सहादत दिवस एवं भारत के पूर्व गृहमत्री व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापुरूषों को स्मरण किया।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्व. इंदिरा गांधी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण कर आम लोगों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये थे, इसके अलावा इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ इच्छा शक्ति के बलबूते सन् 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बाॅग्लादेश का निर्माण किया। इसके अलावा भी स्व. इंदिरागांधी ने अपने बहु आयामी प्रतिभा के चलते देश को प्रगति के राह पर आगे बढाते हुए तथा ऐतिहासिक निर्णय लेकर विदेशो में भी भारत का परचम फहराया है।
लौहपुरूष एवं पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के कार्यो की भी प्रंशंसा करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए भारत में बिखरी रियासतों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलकर भारत के समग्र विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, सूर्यमणि, महावीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, तेजपाल पटवाल, बलबीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, रमेश चंद्र खंतवाल, राजेन्द्र सिंह गुसांई, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, सकील अहमद सलमानी, राजेन्द्र सिंह असवाल, आलम सिंह रावत, कैलाश पंत, हरेन्द्र पुंडीर, नगेश धौल्या, नीरज बहुगुणा, विक्रम सिंह चैहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Discussion about this post