कोटद्वार । देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए । जहाँ पर पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथी पर उन्हें याद किया गया ।
कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि नेहरू ने उस स्थिति में देश संभाला था, जब देश में संसाधनों की कमी थी। देश को अंग्रेजों ने लूटकर खोखला कर दिया था। देश विभिन्न रियासतों में बंटा था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सबका विलय भारत में कराकर देश को एक महान राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढाया। उन्होंने बांध बनवाकर कृषि क्षेत्र को मजबूत किया। नेहरू ने भारत को विश्व का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र भण्डारी, प्रवेश रावत, विजेन्द्र नेगी, राकेश शर्मा, सौरव पाण्डेय, विक्रम रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Discussion about this post