कोटद्वार । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान के नजदीक वन एवं पर्यावरण मंत्री का पुतला दहन कर भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के समान खरीद सहित कई अन्य घोटालो में सीबीआई जाँच की माँग की है ।
शुक्रवार को कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए जहाँ पर सभी ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का पुतला दहन कर इस्तीफे की माँग की है । जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर पहुँचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा । जिसमें उन्होने वन एवं श्रम मंत्री हरक सिंह रावत भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद श्रमिकों और मजदूरों के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं में कई प्रकार के घोटालों की चर्चा सामने आने के बाद सीबीआई जाँच कराने की माँग की है ।
वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन खरकवाल ने कहा कि जिस प्रकार एनजीओ के माध्यम से करोड़ों रुपयों का घोटाला किया गया है । गरीब श्रमिकों और मजदूरों के मुंह से निवाला छीना गया है हमारी मांग है कि इन घोटालों की सीबीआई से जांच कराई जाए और इन्हें मंत्री पद से भी बर्खास्त किया जाए।




Discussion about this post