कोटद्वार । प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्रित होकर तथा आपसी दूरी का अनुपालन करते हुये जोरदार नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया । कार्यकर्ताओं ने सरकार पर बिपक्षी दलों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के मुख्य बिपक्षी दल होने के नाते जनता की आवाज का काम है । लेकिन सरकार उनकी न्यायोचित सुझावों पर सकारत्मक दृष्टिकोण अपनाने के बजाये उन पर झूटे मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज दबाने का कार्य कर रही है । जिसे किसी भी सुरत में बरदाश्त नही किया जाएगा ।
कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुकदमे तत्काल वापस लेने की माँग की ।नही लेने पर कांग्रेस को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पडेगा। धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,तेजपाल पटवाल,बृजेन्द्र नेगी,बीरेन्द्र पाल बिष्ट,आशुतोष कण्डवाल,पवन रावत,राकेश शर्मा,बिक्रम राणा,अभिषेक धीमन,,बिनोद शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे ।





Discussion about this post