कोटद्वार । सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी द्वारा बुधवार को थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सीओ द्वारा गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान सीओ अनिल जोशी द्वारा थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। थाने के मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्र आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों से अस्लाहध्कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी, थाने पर आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
निरीक्षण के उपरांत सीओ अनिल जोशी द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए पुलिस को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने, जनता से प्राप्त शिकायतों समस्याओ पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने तथा क्षेत्र की जनता व थाने पर मौजूद अधिकारी / कर्मचारियों की समस्याये सुनी गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सीओ द्वारा वर्तमान में यातायात निदेशालय द्वारा चलाये जा रहे 32 वे सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।




