गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : बच्चों ने सिद्धबली बाबा के दर्शन कर देखी ट्रेन, धूपबत्ती बनानी भी सीखी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2024 10:25 अपराह्न

कोटद्वार: पौड़ी जिले के सुदूर दुर्गम स्कूल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थपला के बच्चों ने आज कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का शैक्षिक भ्रमण किया । सर्व प्रथम तो बच्चों के समूह ने सुबह सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए और सिद्धबाबा का आश्रीवाद प्राप्त कर प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। 

 

बच्चों के साथ आए शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने उसके बाद मंदिर परिसर में स्थित सिद्धबली मंदिर धूप बत्ती निर्माण के बारे में बताया और उनको दिखाया कि किस तरह से विभिन्न जड़ी बूटी को जमा किया जाता है और फिर उनका चूरा किया जाता है। उसकी बाद वहां कार्यरत महिलाओं ने उनको उस चूरे को इक्कठा करने से लेकर मिक्स करके उसे उसे गुथना और उसकी धूपबत्ती तैयार करना समझाया। उसके उपरांत थपला स्कूल से आए च्चों ने अपने क्षेत्र के विधायक और सिद्धबली मंदिर समिति के महंत दिलीप रावत से मुलाकात की। विधायक जी द्वारा उनका समुचित स्वागत किया गया और सब बच्चों को एक एक ट्रैक सूट सप्रेम भेट किया गया। उसके उपरांत बच्चों द्वारा पहली बार रेल देखने हेतु कोटद्वार रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान किया गया।

वहां पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट द्वारा बच्चों का समुचित स्वागत कर उनको स्टेशन में खड़ी सिद्धबली जनशताब्दी के बारे में बताया । आशीष बिष्ट द्वार बच्चों को इंजन, डिब्बे, ट्रैक और डिब्बे में मौजूद सीटिंग को व्यवस्था के बारे में विस्तार से समझाया। रेलवे में टिकट बुक करने से लेकर बिजली की सप्लाई आदि के बारे में बच्चों ने अनेक प्रश्न किए। रेलवे में बालिकाओं के बढ़ती उपलब्धियों के बारे में बताया और उनको प्रोत्साहित किया को वे भी रेलवे में अपना करियर बनाए । कई बालिकाओं ने रेलवे में वेतन कितना मिलता है पर अपनी जिज्ञासा दिखाई ।शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि बच्चों ने अपने जीवन में पहली बार रेल देखी और वे बड़े रोमांचित थे ।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.