सतपुली । विकासखंड एकेश्वर के पाटीसैण बाजार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की सीबीआई जाँच कराने के लिए हाई कोर्ट का अभिवादन किया और जल्द से जल्द सीबीआई जाँच करवाने के लिए प्रदर्शन किया ।
आप नेता मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर खुद भ्रष्टचार के आरोपो में घिर गए है जिस पर हाई कोर्ट को सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े I हम हाई कोर्ट के फैसले का स्वगात करते है भले ही सुप्रीम कोर्ट ने त्रिवेंद्र रावत जी को चार हफ्ते की राहत दी है पर उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए ।
प्रदर्शन के दौरान आप नेता मनोहर लाल पहाड़ी, अब्बल सिंह रावत, धीरज कोली, पीताम्बर सिंह रावत, जसपाल सिंह बिष्ट, गणेश कुमार, शशि प्रसाद, पाटीसैण टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत अदि उपस्थित रहे ।




Discussion about this post